देहरादून : नरेश बंसल को भाजपा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। नरेश बंसल ने कार्यकारी अध्यक्ष की कमान संभालते ही प्रदेश कार्यालय में भी बदलाव शुरू कर दिया है। उन्होंने कार्यालय में सबसे पहले अध्यक्ष की कुर्सी के पीछे बोर्ड पर अपनी फोटो टंगवा डाली। अजय भट्ट की लगाई कई फोटो वहांं से गायब नजर आ रही हैं।
कार्यालय से अजय भट्ट की फोटो भी आउट कर दी गई और नरेश बंसल इन हो गए। सवाल यह भी है कि क्या प्रदेश में कोई ऐसा नेता नहीं है जो नरेश बंसल से काबिल हो। यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि पिछले कुछ समय से नरेश बंसल पर हाईकमान कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। नरेश बंसल उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री तो हैंं ही, उन पर महिला से यौन उत्पीड़न में फंसे महामंत्री संगठन पद से हटाए गए संजय कुमार का प्रभार भी है। इतना ही नहीं नरेश बंसल बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। और अब एक नई जिम्मेदारी उनको प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बना कर दी गई है।
नरेश बंसल पर हो रही इस मेहरबानी को लेकर प्रदेश के बड़े नेताओं में नाराजगी भीतरी तौर पर बढ़ती जा रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो जाहिर है कि जो अब तक भीतर ही भीतर आक्ररोषित थे, वो गुस्सा मुखर रुप में भी बाहर आ भी सकता है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को नरेश बंसल पर हो रही मेहरबानी का नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई नेताओं को नरेश बंसल पर एक के बाद एक नई जिम्मेदारियां दिए जाने से नाराजगी है।
गजब! कामचलाऊ नरेश बंसल ने अजय भट्ट पर दी सर्जिकल स्ट्राइक
Reviewed by पहाड़ समाचार www.pahadsamachar.com
on
Wednesday, March 27, 2019
Rating:

No comments: