देहरादून : चार धाम यात्रा शुरू होने में कुछ ही समय शेष बचा है। ऐसे में यात्रा को लेकर सरकार और सिस्टम को जाग जाना चाहिए था, लेकिन चार धाम यात्रा मार्गोंं पर जिस तरह की दिक्कतें हैं। उसको देखकर ऐसा लगता है कि सरकार चार धाम यात्रा को लेकर बिल्कुल भी संजीदा नहीं है।
दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट भूस्खलन यमुनोत्री यात्रा के लिए नासूर बना हुआ है। आज डाबरकोट में हनुमान चट्टी से देहरादून जाने वाली बस फंस गई। जिससे बस में सवार यात्रियों की जान पर आफत बन आई। किसी तरह यात्रियों को बस से उतार कर उनकी जान बचाई गई।
दरअसल, डाबरकोट में पिछले 2 सालों से लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिस कारण यात्रा मार्ग लगातार बाधित रहता है। राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग से वैकल्पिक मार्ग बनाने की कई बार मांग की गई। बावजूद इसके मार्ग नहीं बनाया गया। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों के साथ ही चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को भी भुगतना पड़ेगा। बारिश के कारण डबरकोट में जबरदस्त भूस्खलन होता है, जिस कारण लगातार खतरा बना रहता है।

डाबरकोट में फंसी यात्रियों से भरी बस, यमुनोत्री मार्ग पर लगा जाम
Reviewed by पहाड़ समाचार www.pahadsamachar.com
on
Friday, March 15, 2019
Rating:

No comments: